मृत्युभोज बंद कराने आगे आया रघुवंशी समाज, दीपक का परिवार हुआ राजी

Saturday, March 22, 2025 - 20:49
Updated: 2 years ago
0
मृत्युभोज बंद कराने आगे आया रघुवंशी समाज, दीपक का परिवार हुआ राजी

गुना (आरएनआई) रघुवंशी समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने फैसला लिया है कि वह तेरहवीं पर मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को छोड़ने का समाज से आग्रह करेंगे। इसकी शुरुआत करते हुए समाजसेवियों ने हाल ही में ईसागढ़ के प्रतिष्ठित व्यवसायी दीपक रघुवंशी के परिवार से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया कि वह दीपक की त्रियोदशी पर मृत्यु भोज को टाल दें। रघुवंशी समाज की चेतना को जगाने वालों मे  वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार रघुवंशी,सीपी रघुवंशी , अर्जुन सिंह रघुवंशी, सुरेश रघुवंशी , देवेंद्र सिंह रघुवंशी कृष्ण योगेंद्र रघुवंशी और दिनेश रघुवंशी शामिल हैं।  समाजसेवियों के मुताबिक समाज के आग्रह को दीपक के परिवार ने मान लिया है। सीपी रघुवंशी के अनुसार दीपक का परिवार अब सिर्फ ब्राह्मण एवं परिवार भोज करवाएगा। उन्होंने कहा कि कई बार किसी परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होती है लेकिन सामाजिक प्रथा के चलते उसे तेरहवीं का  कार्यक्रम बड़े पैमाने पर करना पड़ता है। कई बार तो परिवार दवाब में आकर उधार लेकर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि पहले से दुखी परिवार बाद में कर्ज के चलते और ज्यादा परेशान हो जाता है। समाज के इसी दवाब को खत्म करने का हम सभी का इरादा है। दीपक के परिवार ने समाज के वरिष्ठ लोगों की बात को माना है। अब वह न तो शोकपत्र छपवाएंगे और न ही  सार्वजनिक भोज का आयोजन करेंगे। समाज ने इसके लिए दीपक के परिवार और उनके जीजा श्री हरीसिंह रघुवंशी का आभार व्यक्त किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User