आयुष्मान कार्ड मेगा कैंप: जिले में लगभग 6000 से अधिक लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

Saturday, March 22, 2025 - 20:43
Updated: 2 years ago
0
आयुष्मान कार्ड मेगा कैंप: जिले में लगभग 6000 से अधिक लाभार्थियों को मिला स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

गुना (आरएनआई) जिले में पीएम जनमन, धरती आबा, एमपीबीओसीडब्ल्यू एवं 70 प्लस योजनाओं के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की गति को तेज करने के उद्देश्य से कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं सीईओ जिला पंचायत अभिषेक दुबे के मार्गदर्शन में आयुष्मान कार्ड मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इस अभियान में जिले की समस्त जनपद पंचायतों में व्यापक स्तर पर कार्ड निर्माण का कार्य किया गया, जिससे हजारों नागरिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलेगा।

संगठित प्रयासों से मिली बड़ी सफलता

     इस अभियान के तहत 38 कलस्‍टर बनाए गए, जिनके अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया। प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, जीआरएस, आशा सुपरवाइजर, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा, प्रभावी निगरानी के लिए सहायक नोडल अधिकारी एवं जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए थे।

          इस दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल द्वारा ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक दुबे द्वारा आयोजित विभिन्न क्लस्टर के आयुष्मान मेघा कैंप में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ सभी जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों द्वारा लगाए गए मेगा कैंप में जाकर प्रगति देखी। सुबह 7:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक चले इस अभियान में लगभग 6000 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिससे हजारों नागरिकों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

जनता को स्वास्थ्य का सुरक्षा कवच

          आयुष्मान भारत योजना देश के नागरिकों को 5 लाख रुपये तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस मेगा कैंप के माध्यम से जिले के हजारों लोगों को इस योजना का लाभ मिला, जिससे वे अब बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से आर्थिक रूप से सुरक्षित रह सकेंगे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User