मृगवास थानांतर्गत ग्राम कागलियापुरा में जमीनी विवाद के चलते हत्या के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sunday, April 5, 2026 - 21:13
Updated: 4 months ago
0
मृगवास थानांतर्गत ग्राम कागलियापुरा में जमीनी विवाद के चलते हत्या के प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

गुना  (आरएनआई) मृगवास थाना क्षेत्र के ग्राम कागलियापुरा में की गई हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  विदित है कि 04 तारीख को फरियादी अमरचंद भील निवासी ग्राम कागलियापुरा के द्वारा पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि जमीनी विवाद के चलते आरोपी दिनेश भील निवासी ग्राम कागलियापुरा द्वारा उसके लडके दीवान सिंह भील की कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी है।

 इस घटना की रिपोर्ट पर आरोपी दिनेश भील के विरूद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा हत्या के उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त सभी आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।मृगवास थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु सघन दबिश दी गई। उपरांत दविश में आरोपी दिनेश पुत्र जमनालाल भील उम्र 28 साल निवासी ग्राम कागलियापुरा(तलावडा), थाना मृगवास जिला गुना को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

 मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश सिंह कुशवाह, सउनि राजेश भिलाला, सउनि जगदीश जाटव, सउनि केदार सिंह सगर आरक्षक रवि चौहान एवं एसएएफ आरक्षक बलवीर सिंह का विशेष योगदान रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User