मुरैना में सराफा कारोबारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Wednesday, February 14, 2024 - 21:20
Updated: 3 years ago
0
मुरैना में सराफा कारोबारी से लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

मुरेना (आरएनआई) मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में सराफा कारोबारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 लाख कैश, दो कट्टे और वारदात में उपयोग बाइक जब्त की है। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

बता दें कि 5 फरवरी को जिले की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सराफा कारोबारी में बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर 6 लाख से रूपए अधिक नकद लूट कर फरार हो गए थे। यह वारदात दुकान में लगी सीसीवीटी कैमरे में कैद हो गई थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के ऊपर 40-40 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

पुलिस ने शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब कही जाकर आरोपियों की पहचान हो पाई फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को राजस्थान और प्रदेश के अन्य जिले से पकड़ लिया है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User