शिवपुरी में कांग्रेस कार्यालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर दिया गया था नोटिस

Feb 14, 2024 - 21:21
Feb 14, 2024 - 21:22
 0  702
शिवपुरी में कांग्रेस कार्यालय पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध कब्जे और अतिक्रमण को लेकर दिया गया था नोटिस

शिवपुरी (आरएनआई) मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां पिछोर विधानसभा क्षेत्र में सत्ता परिवर्तन के बाद प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दरअसल, पिछोर में 30 साल के कांग्रेस के अभेद किले के ढ़ह जाने के बाद खनियांधाना में अवैध रूप से बने कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार को प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की है।

जिला प्रशासन ने बकायदा नोटिस देकर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आपको बता दें तहसीलदार कैलाश मालवीय, थाना प्रभारी खनियांधाना बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और नगर पालिका के कर्मियों के साथ पहुंचकर खनियांधाना बस स्टैंड पर बने कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे। इस दौरान अवैध कब्जे और चहारदीवारी पर बुलडोजर चला और पल भर में ही कब्जे को जमींदोज़ कर दिया गया।

अतिक्रमण पर बुलडोजर की कार्रवाई के समय घटनास्थल पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई, जिससे जाम के हालात बन गए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। वहीं कुछ ही घंटे में प्रशासन ने अतिक्रमण को जमीदोज़ कर दिया। गौरतलब है कि पिछले 30 सालों से पिछोर सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। हालांकि विधानसभा चुनाव 2023 में केपी सिंह इस सीट को छोड़कर शिवपुरी से चुनाव लड़े थे और यहां से कांग्रेस ने अरविंद लोधी को उम्मीदवार बनाया था। जबकि बीजेपी ने प्रीतम लोधी को उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों जगह से कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0