कल्याणकारी योजनाओं से सरकार ने महिलाओं को लाभान्वित किया- सांसद

Wednesday, February 14, 2024 - 21:19
Updated: 3 years ago
0
कल्याणकारी योजनाओं से सरकार ने महिलाओं को लाभान्वित किया- सांसद

शाहाबाद, हरदोई। नगर पालिका प्रांगण में बुधवार को वंदन शक्ति अभियान का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के सांसद जयप्रकाश रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता है। जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए कन्या सुमंगला योजना चलाई, जननी सुरक्षा योजना चलाई उज्जवला गैस कनेक्शन योजना चलाई और महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया। उन्होंने जनधन खाता खुलवाकर लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुचाने का कार्य किया गया है, वहीं उज्जवला योजना के अन्तर्गत गैस कनेक्शन व सिलेण्डर देकर महिलाओं का सम्मान बढाया गया है, आयुष्मान कार्ड योजना से गरीबों का निशुल्क उपचार हो रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बने। इसके लिए डूडा के माध्यम से अनेक प्रयास किया जा रहे हैं। भाजपा की सरकार सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है। कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि सरकार की योजनाओं से महिलाओं को अनेक प्रकार से लाभ पहुंचाया जा रहा है और आगे भी इसी तरीके से आधी आबादी को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम के माध्यम से समाज के लोगों को अनेक लाभदायक योजनाओं से आच्छादित किया है उनका सपना है कि भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति बन उसे सपने को हमारी माता और बहनों को साकार करना है। समापन पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आर आर अंबेश ने वंदन शक्ति अभियान में आए हुए अतिथियों एवं माता बहनों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में राजस्व निरीक्षक अनस खान, डूडा के आदेश मिश्रा एवं अनेक सभासद, स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सरला गुप्ता एवं महिलाएं मौजूद रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User