मुजफ्फरपुर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात नीरज और सूरज घायल

Thursday, June 26, 2025 - 10:58
Updated: 1 year ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना अपराधी पुलिस के कब्जे में. गुरुवार को मुजफ्फरपुर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद इलाके में हरकम्प मचने लगा. इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो अपराधियों का किया एनकाउंटर. दोनो के पैर में लगी गोली. जिसे पुलिस की अभिरक्षा में एसकेएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. घटना पारू थाना क्षेत्र में घटी. जहा पारू पुलिस ने सूचना के आधार पर करवाई की. बताया गया की कुख्यात सूरज सहनी और नीरज ठाकुर दोनों के ऊपर मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में दर्जनों अपराधिक लूटकांडों मामले में दर्ज है.

एसएसएसपी सुशील कुमार ने कहा की सूरज और नीरज के द्वारा कई महीनों से सीएसपी लूटकांड की घटना की जा रही थी, मुजफ्फरपुर और मोतिहारी जिले में लूटकांड के दर्जनों मामले दर्ज है. एसएसपी ने बताया की इनके द्वारा लूट के दौरान कई बार फायरिंग भी की गई है. साथ ही कहा की पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर ला रही थी, तभी अपराधियों ने टॉयलेट करने की बात कर भाग निकला, जिसके बाद पुलिस घेराबंदी कर गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने लगी. तभी पारू थाना क्षेत्र के चौर में घर के पास अपराधी छुपे थे और पुलिस को देखकर गोलियां चलाने लगे. जवाबी कारवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई और दोनो अपराधी के पैर में गोली है जिसके इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User