मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम से लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रूपये की राशि की अंतरित

गुना जिले की 02 लाख 26 हजार 373 लाड़ली बहनें हुई लाभान्वित

Friday, January 16, 2026 - 20:10
Updated: 7 months ago
0
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदापुरम से लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रूपये की राशि की अंतरित

गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज जिला नर्मदापुरम में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत प्रदेश की बहनों के खातों में राशि अं‍तरित की गयी। प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गयी।

जिला स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्‍ट्रट स्थित जनसुनवाई कक्ष में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों द्वारा मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाईव संबोधन को देखा एवं सुना गया। इस दौरान गुना जिले की 02 लाख 26 हजार 373 लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्‍यम से कुल 33,41,79,700/- (तैतीस करोड़ इकतालीस लाख उन्‍यासी हजार सात सौ रूपये) की राशि अंतरित की गयी। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्‍यक्ष श्रीमति सविता अरविन्‍द्र गुप्‍ता, रमेश मालवीय, कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अब्‍दुल गफ्फार, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग गुना दिनेश कुमार चंदेल सहित लाड़ली बहनें उपस्थित थी। आज आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण विकासखण्‍ड स्‍तर पर भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User