मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल अशोकनगर दौरे पर, करीला में माता जानकी के दर्शन करेंगे

Sunday, March 8, 2026 - 11:42
Updated: 8 months ago
0
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल अशोकनगर दौरे पर, करीला में माता जानकी के दर्शन करेंगे

गुना/अशोकनगर (आरएनआई)। मोहन यादव का मंगलवार को अशोकनगर जिला दौरा प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सबसे पहले करीला धाम पहुंचकर माता जानकी के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे।

मंदिर में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री महुअन गांव जाएंगे, जहां वे पूर्व भाजपा विधायक राव राजकुमार सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था के भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User