मुंगावली में मुस्लिम समाज ने धूमधाम से मनाया ईद मिलाद-उन-नबी, नगर में निकला जुलूस

Sep 5, 2025 - 16:05
Sep 5, 2025 - 16:06
 0  135

मुंगावली (आरएनआई) मुस्लिम समाज द्वारा नगर में शुक्रवार को धूम धाम से मनाया मोहम्मद साहब का जन्मदिन ' ईद मिलाद-उन-नबी' का त्यौहार। ईद मिलाद-उन-नबी मुस्लिम समुदाय का एक प्रमुख पर्व है। इस्लामी पंचांग के अनुसार यह रबी-उल-अव्वल माह में मनाया जाता है, जिसे इस्लामी इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी माह में प्रॉफिट पैग़ंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था अंजुमन सेकेट्री निजाम राईन एवं नवेद क़ाज़ी ने बताया कि इस साल पैगंबर साहब के जन्मदिन के 1500 साल पूरे हो रहे हैं जो कि अत्यंत खुशी का मौका है ईद मिलाद उन नबी का त्यौहार 05 सितम्बर शुक्रवार को बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसकी तैयारी नगर में बड़ी धूमधाम से की गई थीं नगर को खूबसूरत सजाया गया था मस्जिदों को सजाया गया था लोगों ने अपने अपने घरों पर लाइटिंग लगाई थी एवं घरों को खूब सजाया था इस अवसर पर सुबह 08.30 बजे जुलूस का आयोजन मुस्लिम समाज द्वारा नगर में  किया गया जो कि जामा मस्जिद पुराना बाजार से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों जय स्तंभ चौराहा पोस्ट ऑफिस से होता हुआ वापस जामा मस्जिद पर पहुंचा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0