गुरु महिमा दिवस पर आचार्य सुधासागर महाराज के सान्निध्य में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

Friday, September 5, 2025 - 16:04
Updated: 1 year ago
0
गुरु महिमा दिवस पर आचार्य सुधासागर महाराज के सान्निध्य में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला हुए शामिल

अशोकनगर (आरएनआई) मध्यप्रदेश में आयोजित गुरु महिमा दिवस के इस दिव्य आयोजन में आचार्य परंपरा के गौरव, निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव १०८ श्री सुधासागर जी महाराज के पावन सान्निध्य में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सहभागिता करते हुए पुण्य अवसर प्राप्त किया। 

उन्होंने कहा कि पर्युषण आत्मशुद्धि व आत्मोन्नति का अभियान है, जो क्षमा, संयम और करुणा का मार्ग दिखाकर जीवन को श्रेष्ठ व समाजोपयोगी बनाने का संकल्प कराता है। इस भाव को साकार करने वाले गुरु ही वह आलोक हैं, जो जीवन को साधना व सदाचार की दिशा में प्रकाशित करते हैं।

श्री ओम बिरला ने कहा कि मुनि श्री सुधासागर जी महाराज का तपस्वी जीवन और उपदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए पथप्रदर्शक हैं। वे सचमुच एक चलते-फिरते तीर्थ हैं, जिनकी वाणी और आचरण आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर है। उनके चरणों में कोटिशः नमन। जय जिनेन्द्र।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User