मिट्टी जांच कर संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग : किसानों को दी गई जानकारी

Saturday, November 30, 2024 - 12:34
Updated: 2 years ago
0

मुजफ्फरपुर (आरएनआई) गायघाट प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बेरुआ के पंचायत सरकार भवन बेरुआ के सभागार में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं आधुनिक तकनीक से विभिन्न फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए किसानों के बीच किसान चौपाल का आयोजन किया गया.

जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी चंदेश्वर राय, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजन झा नोडल कृषि समन्वय आशुतोष कुमार पैक्स अध्यक्ष ठाकुर विजय कुमार सिंह मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम का संचालन किसान सलाहकार सुनील कुमार द्वारा किया गया। मिट्टी जांच के आधार पर संतुलित मात्रा में उर्वरक का प्रयोग। फसल अवशेष प्रबंधन एवं जैविक खेती की को बढ़ावा देना। रवि मौसम में विभिन्न फसलों में लगने वाले रोग किट व्याधि की जानकारी सूक्ष्म सिंचाई द्वीप एवं स्प्रिंकलर के उपयोग समय पर फसल की बुवाई एवं बीज उपचार की तकनीकी जानकारी किसान सलाहकार सुनील कुमार द्वारा दिया गया.

मौके पर उपस्थित सभी किसानों के बीच इमारती लकड़ी के पौधे का भी वितरण किया गया. जितेंद्र सिंह सुभाष सिंह अंजनी ठाकुर दिव्यांशु चौधरी खलील अंसारी तारा नंद सिंह चंदन सिंह संतोष सिंह अजय कुवर अमरेश सिंह कन्हाई कुमार इत्यादि दर्जनों किसान उपस्थित थे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User