मासूम से अश्लील हरकत के मामले में पीड़ित के परिजन मिले एसएसपी

Monday, April 21, 2025 - 15:57
Updated: 2 years ago
0
मासूम से अश्लील हरकत के मामले में पीड़ित के परिजन मिले एसएसपी

मथुरा (आरएनआई) थाना बलदेव क्षेत्र में बलदेव पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली साढ़े तीन साल की मासूम छात्रा के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसके प्राइवेट अंग के पास से खून निकलता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद पीड़िता की मां ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी। जिसके बाद पीड़िता का मामा उसे लेकर थाना बलदेव पहुंचा। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि जब उनकी बेटी घर पहुंची तब वह रो रही थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। उसके साथ स्कूल में कुछ गलत हुआ है। इस मामले में पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में पुलिस की लापरवाही कार्यवाही के चलते आज सोमवार को पीड़िता के परिवारजन हाथों में न्याय दो न्याय दो की लिखी हुई तख्तियां लेकर 100 से ज्यादा लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस दौरान पीड़ितों ने जमकर नारेबाजी कि पीड़ितों का आरोप है कि थाना पुलिस इस मामले में लापरवाही बरत रही है। स्कूल प्रबंधन को बचाने का प्रयास कर रही है।

 कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर लगाया लापरवाही बरतने का आरोप, SSP ने दिया कार्यवाही का आश्वासन-पीड़िता के परिवार के साथ एसपी ऑफिस पहुंची कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतीन्द्र मुकदम ने बताया कि इस घटना को हुए 6 दिन हो गए है। लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। यह किस मानसिकता की सरकार है एक तरफ कहती है की बहन बेटियों की सुरक्षित है। दूसरी तरफ एकदम मासूम के साथ हुई घटना में कार्यवाही नहीं कर रही है। कांग्रेस नेता राजन पाठक ने कहा कि वह केवल इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहते हैं। पीड़ितों से मिलने के बाद एसएसपी श्लोक कुमार ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जो अब तक जांच की गई। सीसीटीवी देखे गए उसमें ऐसा कुछ विशेष नहीं मिला। पीड़ित परिवार में आरोप लगाया कि सीसीटीवी कैमरे से छेड़छाड़ की गई है। इसकी जांच की जा रही है। फोरेंसिक से भी जांच कराई जाएगी। परिवार के साथ पुलिस बैठकर सीसीटीवी फुटेज देखेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User