देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु अच्छी छवि लेकर जाएं : नवागत कप्तान

उत्तर प्रदेश कैडर 2014 के आईपीएस श्लोक कुमार, क्राइम नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग प्राथमिकता। 

Monday, April 21, 2025 - 15:56
Updated: 2 years ago
0
देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु अच्छी छवि लेकर जाएं : नवागत कप्तान

मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा बुलंदशहर से तेज तर्रार और युवा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा का दायित्व सोपा गया है उन्होंने पत्रकारों के साथ पुलिस लाइन सभागार में परिचय के साथ अपनी प्राथमिकताओं को शेयर किया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार उत्तर प्रदेश कैडर के 2014 के आईपीएस अधिकारी पुलिस सेवा में आने से पहले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में इंजीनियर के पद पर मूल रूप से बिहार की जनपद पटना सीतामढ़ी के गांव के रहने वाले हैं उनकी पढ़ाई पटना बेंगलुरु और दिल्ली में हुई है। 

इससे पूर्व अंडर ट्रेनिंग नोएडा के थाना जेवर के प्रभारी रहे आगरा में विभिन्न सर्किलों में एसीपी के पद पर तैनात रहे शामली में अपर पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद में एसपी सिटी हमीरपुर में एसपी और रायबरेली में एसपी के अलावा बुलंदशहर में 3 वर्ष तक पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रहे। 

नवजात कप्तान ने पत्रकारों से सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए सत्य को उजागर करने की बात कही उन्होंने बताया सत्य तीन प्रकार का होता है एक वादी का सत्य दूसरा प्रतिवादी का सत्य और तीसरा पुलिस का सत्य मीडिया का कार्य इनमें असली सत्य को खोजना है किसी भी खबर में वर्जन अवश्य लिखें। 

उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को गिनाते हुए बताया स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल कार्य करना ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार एनफोर्समेंट क्राइम नियंत्रण श्रद्धालुओं को बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था देकर अच्छी छवि लेकर जाने पर ध्यान दिया जाएगा।
 
मथुरा की सीमा इस राजस्थान और हरियाणा से जुड़ी हुई है उन पर होने वाली गैर कानूनी गतिविधियों गंभीरता से लिया जाएगा त्योहार पर बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था की जाएगी साइबर क्राइम के मामले में गोवर्धन थाने पर पूरी सतर्कता रखी जाएगी। 

मथुरा जनपद में जमीनों की बढ़ती कीमतों की वजह से अनेक प्रकार की विभाग चुनौती बने हुए हैं किसी का धनहरण ना हो फर्जी तरीके से किसी को जमीनों की खरीद फरोक्त करने वालों  बक्सा नहीं जाएगा लोगों की नजर में पुलिस की अच्छी छवि बनाकर रखने का प्रयास किया जाएगा। 

मथुरा ब्रज का प्रमुख तीर्थ स्थल है जहां पर अवैध मादक पदार्थों का बहुत बड़ा कारोबार चलता है जो स्थानीय पुलिस के संरक्षण चलती अनवरत जारी है जिस पर प्रभावी कार्रवाई कर आने वाली पीढ़ी और वर्तमान जो पीढ़ी इस अवैध नशे की शिकार हो रही है उसको बचाने के लिए जनपद स्तर पर वृहद्ध कार्रवाई की आवश्यकता है ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User