मथुरा जनपद में 2014 से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट से जुड़े उमंग केयर फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल चतुर्वेदी 

प्रतिवर्ष  निर्धन नेत्र रोगियों के 100  निःशुल्क ऑपरेशन करवाते हैं (डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

Monday, April 21, 2025 - 18:55
0
मथुरा जनपद में 2014 से नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट से जुड़े उमंग केयर फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल चतुर्वेदी 

वृन्दावन (आरएनआई) मथुरा जनपद में नेत्र रोगियों के ज्यादा से ज्यादा आँखों के ऑपरेशन हो और लोंगो को नेत्र ज्योति मिले इस मुहिम में बीएचआरसी-डॉ श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट, वृन्दावन एक अहम भूमिका पिछले 2014 से लगातर निभा रहा है।इस मुहिम में उमंग केयर फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल चतुर्वेदी भी शामिल हो चुके हैं।वो हर साल निर्धन व्यक्तियों के श्रद्धानुसार 100 ऑपरेशन करवाते हैं और अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के लिए इस वर्ष उन्होंने कई उपकरण भी दिए हैं।
हॉस्पिटल के वरिष्ठ प्रशासक सी.पी.मैसी ने कहा कि उमंग केयर फाउंडेशन के चेयरमैन अनिल चतुर्वेदी मूलतः मथुरा के निवासी हैं।इस समय वे नोएडा में निवास कर विभिन्न सेवा कार्य कर रहे हैं।बीएचआरसी-डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टीट्यूट, वृन्दावन प्रबंधन जनहित में उनकी सहायता के लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. सूफियान दानिश, डाॅ. प्रवीन सेन साही, मुकेश कुमार (एच.आर. डिपार्टमेंट), मनोज चौधरी आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User