महेंद्र सिंह सिसौदिया ने बुलडोजर वाले बयान पर दी सफाई

Saturday, January 21, 2023 - 23:24
Updated: 4 years ago
0

गुना। मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया द्वारा राघौगढ़ नगरपालिका चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान पर कांग्रेस द्वारा जमकर बवाल मचाया जा रहा है। इसके बाद चुनाव में मतदान खत्म होते ही पंचायत मंत्री सिसौदिया ने अपने बयान के मायने भी समझा दिए हैं। इससे पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने सिसौदिया को नकारात्मक सोच वाला व्यक्ति बता दिया। अब इसको लेकर सिसोदिया ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर वाली बात उन कांग्रेसियों के लिए थी जो अवैध काम कर रहे हैं। उनको चेताया था। उनके लिए शिवराज सिंह का बुलडोजर तैयार है। अगर अवैध काम करोगे तो छोड़ा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User