महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले तीन आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया ढाई लाख का माल

Tuesday, June 2, 2026 - 20:39
Updated: 3 months ago
0
महिला से मंगलसूत्र लूटने वाले तीन आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया ढाई लाख का माल

गुना(आरएनआई)पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर सतर्क, प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा शहर की भार्गव कॉलोनी में महिला के गले से मंगलसूत्र स्नेचिंग के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 06 घंटे के भीतर ही प्रकरण का सफलतम खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है ।  

          उल्लेखनीय है कि आज दिन मंगलवार 02 जून 2026 को फरियादिया प्रेमाबाई किरार उम्र 52 वर्ष निवासी भार्गव कॉलोनी, गुना द्वारा कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आज सुबह घर के बाहर खड़ी होने के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति उसके गले से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 365/26 धारा 309(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।

 मंगलसूत्र स्नेचिंग की इस घटना को पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा गंभीरता से लेकर प्रकरण के शीघ्र खुलासा हेतु तत्काल गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई एवं जिसे आवश्यक दिशा निर्देश देकर प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगाया गया । टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्मता से विश्लेषण किया तथा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सघन प्रयास किए । इसमें पुलिस की पुलिस की त्वरित, सुनियोजित एवं प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप मात्र 6 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार आरोपियों में -कार्तिक पुत्र लक्ष्मण त्यागी उम्र 26 साल निवासी खेडापडी मंदिर के पास शिवपुरी, बल्देव पुत्र निर्मल राठौर उम्र 24 साल कमलागंज शिवपुरी एवं 3

-रोहित पुत्र सत्यभान दुबे उम्र 40 साल निवासी लक्ष्मीनगर दिल्ली शामिल हैं । आरोपियों के कब्जे से घटना में छीना गया लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया है ।

 उल्लेखनीय है कि आरोपियों द्वारा मंगलसूत्र स्नेचिंग की घटना के पूर्व 01 जून 2026 को गुना रेलवे स्टेशन से एक हीरो स्मार्ट मोटर साइकिल क्रमांक MP08 MM 0926 की चोरी की गई थी एवं चोरी की इसी मोटर साइकिल के साथ आज भार्गव कालोनी में मंगलसूत्र स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया । इस घटना से पहले सुबह करीबन 07 बजे आरोपियों द्वारा सुगन चौराहे पर भी एक महिला पर लूट की बारदात का प्रयास किया था जिसमें असफल होने के बाद भार्गव कालोनी में घटना को अंजाम दिया गया । आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चोरी की बाईक भी बरामद की गई है ।

गुना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, सउनि विश्वीर सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक नवनीत श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक उमेश शर्मा, आरक्षक नीरज रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया तथा सीसीटीव्ही कंट्रोल प्रभारी निरीक्षक विकास उपाध्याय, सउनि भूपेन्द्र सेंगर, आरक्षक ओमचरण कुशवाह, आरक्षक राजेश जाटव, महिला आरक्षक प्रिया टुंडेले, महिला आरक्षक साक्षी सिकरवार, महिला आरक्षक प्रियंका चौहान आदि की सराहनीय भूमिका रही है ।

               गुना पुलिस की यह प्रभावी कार्यवाही आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ अपराधियों में कानून का भय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है । गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में कानून व्यवस्था भंग करने वाले अथवा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User