महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान

Sunday, October 22, 2023 - 20:47
Updated: 3 years ago
0
महिला सशक्तिकरण हेतु “शक्ति दीदी” के माध्यम से महिला सम्मान, सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाया जा रहा अभियान

हाथरस।  पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नारी सुरक्षा व नारी सम्मान तथा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे #मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान “शक्ति दीदी" के तहत थाना प्रभारी महिला थाना निशा रानी द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत साप्ताहिक बाजार एवं जनपद के समस्त थानों की एन्टी रोमियो टीम/महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत कार्यक्रम/जनचौपाल का आयोजन कर महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक किया गया तथा उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया । तथा सभी को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी । इसी क्रम में उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पडने पर सम्बन्धित थाना/एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए । महिलाओं/बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया । साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं को अवगत कराया गया कि थानो में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिलाकर्मी द्वारा महिलाओ की शिकायत सुनी जाती है । इसके साथ ही मौजूद महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के पैम्फलेट्स वितरित कर यू0पी0 पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बर तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं/बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User