महाराष्ट्र : भारी बारिश के बाद पटरियों पर पानी भरने से मुंबई उपनगरीय खंड पर लोकल ट्रेन सेवा रुकी

महाराष्ट्र में मुंबई से सटे ठाणे जिले में बदलापुर और अंबरनाथ खंड के बीच भारी बारिश के बाद रेलवे पटरियों पर पानी भर जाने के कारण बुधवार को लोकल ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Wednesday, July 19, 2023 - 13:00
0
महाराष्ट्र : भारी बारिश के बाद पटरियों पर पानी भरने से मुंबई उपनगरीय खंड पर लोकल ट्रेन सेवा रुकी

मुंबई, 19 जुलाई 2023, (आरएनआई)। महाराष्ट्र में मुंबई से सटे ठाणे जिले में बदलापुर और अंबरनाथ खंड के बीच भारी बारिश के बाद रेलवे पटरियों पर पानी भर जाने के कारण बुधवार को लोकल ट्रेन सेवाएं रोक दी गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे में बुधवार को सुबह भारी बारिश हुई।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवराज मानसपुरे ने बताया, ‘पानी भर जाने के कारण बदलापुर-अंबरनाथ खंड लोकल ट्रेनों की आवाजाही के लिए 11 बज कर पांच मिनट से बंद कर दिया गया।’

सूत्रों के अनुसार, बदलापुर और अंबरनाथ स्टेशनों के बीच रेल पटरियों पर सुबह करीब साढ़े दस बजे पानी भर गया।

मानसपुरे ने बताया कि पनवेल-बेलापुर हार्बर लाइन मार्ग पर ट्रेन सेवाएं सुबह 10 बजे तक बहाल कर दी गईं, जो सुबह नौ बज कर करीब 40 मिनट से पनवेल में ‘प्वाइंट फेलियर’ के कारण प्रभावित हुई थीं।

‘प्वाइंट फेलियर’ का मतलब है कि जंक्शन पर पटरी का वह हिस्सा या तो टूट जाता है या खराब हो जाता है जहां से ट्रेन एक लाइन से दूसरी लाइन पर जाती है।

मध्य रेलवे, दक्षिण मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) से ठाणे के कसारा और रायगढ़ जिले के खोपोली तक अपनी मुख्य लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित करता है। वह सीएसएमटी से पनवेल (रायगड़) और गोरेगांव (मुंबई) तक हार्बर लाइन पर उपनगरीय सेवाओं का संचालन भी करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User