महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ 'चुप्पी तोड़ो,खुलकर बोलो' विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन

Friday, October 20, 2023 - 20:12
Updated: 3 years ago
0
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ 'चुप्पी तोड़ो,खुलकर बोलो' विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन

सिकंदराराऊ।
 शुक्रवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन के कुशल दिशा-निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तत्वाधान में चुप्पी तोड़ो-खुलकर बोलो विषय पर गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन संगोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने व्यापक स्तर पर सहभागिता कर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन ने मिशन शक्ति अभियान को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन की दिशा में उत्तर प्रदेश शासन की एक महत्वाकांक्षी एवं सार्थक पहल बताते हुए इसके चतुर्थ चरण के उद्देश्यों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्राचार्या प्रो.शैफाली सुमन ने छात्रों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, उनकी प्राप्ति के लिए संघर्ष करने और एक संवेदनशील समाज की संरचना हेतु प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त प्राचार्या ने बालिकाओं एवं महिलाओं के प्रति अपराध के बढ़ते ग्राफ के प्रति भी अपनी चिंता व्यक्त की। इसी  क्रम में प्रो. विनीता ने छात्राओं को उनके शैक्षिक अधिकारों पर बोलने एवं स्वच्छता प्रबंधन पर जागरूक किया।
 कार्यक्रम के संचालक और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हिमांशु राय ने छात्र-छात्राओं के समक्ष विगत कालों में बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने वाले विभिन्न आंदोलनों-संघर्षो की उदाहरण प्रस्तुत करते हुए उन्हें अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए प्रोत्साहित किया। संगोष्ठी में छात्र-छात्राओं-गगन, प्रियंका, काजल, दिनेश, शिव, रोहित आदि ने भी अपने विचारों को भी रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User