मकान का ताला काट कर चोरों ने सवा लाख के जेवर उड़ाये

Wednesday, November 29, 2023 - 21:21
Updated: 3 years ago
0
मकान का ताला काट कर चोरों ने सवा लाख के जेवर उड़ाये
घर में बिखरा पड़ा सामान

शाहाबाद हरदोई । बीती रात परिवार के लोग शादी समारोह में शामिल थे उस समय चोरों ने मकान का ताला काट कर जेवर से भरा बैग चोरी कर लिया और आराम से चलते बने। चोरी गए जेवरों की कीमत सवा लाख रुपए बताई गई है। पड़ोसियों की निशानदेही पर पीड़ित परिवार ने एक चोर को पकड़ कर पुलिस को सौंपा है जिसके पास से एक सोने का कुंडल बरामद हुआ। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार संभा निवासी राजीव गुप्ता पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता अपने भाई के विवाह को लेकर परिवार सहित आर एन मैरिज हाल में थे। राजीव के अनुसार रात्रि तकरीबन 10:00 बजे उनके मकान का ताला काट कर चोर अंदर घुसे और रिश्तेदार पंकज गुप्ता पुत्र जसवंत गुप्ता निवासी जंग बहादुरगंज लखीमपुर खीरी का बैग लेकर चंपत हो गए। बाइक में सोने का हार, एक जोड़ी सोने के कुंडल, तथा तीन पेंडल रखे हुए थे। राजीव के अनुसार पड़ोसियों ने उन्हें मैरिज हाल फोन करके घटना की सूचना दी। तत्काल वह अपने घर पहुंचे तो देखा मकान का ताला टूटा हुआ है और रिश्तेदार का बैग भी गायब है । पड़ोसी ने शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक निवासी सोनू पुत्र रामचंद्र को वहां से गुजरते हुए देखा। राजीव गुप्ता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस आने पर राजीव पुलिस लेकर सोनू के घर पहुंचे और उसे दबोच लिया। सोनू पहले तो टाल मटोल करता रहा जब उसका झाड़ लिया गया तो उसकी जेब से सोने के कुंडल बरामद हुए। सोनू ने बाजार संभा निवासी मुजाहिद के पुत्र राजा के हाथ माल बेच देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने राजा को भी हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। चोरी की बड़ी ग्यारह घटनाओं में से यह पहली घटना है जिसके चोर पुलिस के हाथ में हैं। वह भी पड़ोसियों द्वारा पहचान कर लेने के बाद पुलिस इस चोर तक पहुंच गई। इससे पहले हुई ग्यारह चोरियों में चोरी गया लाखों रुपए का सामान, जेवर और नगदी गायब करने वाले चोरों तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच सके, या यूं कहें की चोरी की पिछली घटनाओं का खुलासा करने में पुलिस ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User