देवरिया कांड दोहराने की प्रधान ने धमकी दी

Wednesday, November 29, 2023 - 21:19
0
देवरिया कांड दोहराने की प्रधान ने धमकी दी
डंडा लेकर ग्रामीण को धमकता प्रधान

शाहाबाद हरदोई।थाना मझिला के एक गांव में प्रधान द्वारा साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण को मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। थाना मंझिला के ग्राम नगरिया निवासी अंबरीश पुत्र अनंतराम ने बताया उसके पास थोड़ी सी जमीन है। ग्राम प्रधान उसमे भी सार्वजनिक टंकी लगवा रहे थे। उसका विरोध करने पर गाली गलौज किया। जिसकी लिखित शिकायत थाने पर करने से और उत्तेजित हो गए। दुकान जाते समय रास्ते में रोककर रामौतार,उत्कर्ष,अभिषेक के साथ मिलकर प्रधान अमित ने डंडों से बुरी तरह पीटा और देवरिया कांड को दोहराने की धमकी दी।थाना प्रभारी ने बताया प्रार्थना पत्र दिया गया है। कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User