दिव्यांग छात्र-छात्राओं की तहसील प्रतियोगिता संपन्न

Wednesday, November 29, 2023 - 21:24
Updated: 3 years ago
0
दिव्यांग छात्र-छात्राओं की तहसील प्रतियोगिता संपन्न

शाहाबाद, हरदोई। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों का तहसील स्तरीय समेकित खेल कूद एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बीआरसी शाहाबाद में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विकास खण्ड शाहाबाद, टोडरपुर, पिहानी एवम भरखनी के 71 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें निम्न खेलों को सम्पन्न कराया गया। घण्टी दौड़ में गोलू प्रथम ब्लॉक टोडरपुर, देशराज पिहानी द्वितीय, नैमिष पाल शाहाबाद तृतीय, जलेबी दौड़ में सुनयना शाहाबाद प्रथम,नैन्सी टोडरपुर द्वितीय, आरती शाहाबाद तृतीय, कुर्सी दौड़ में शिवा शाहाबाद प्रथम, नैन्सी शाहाबाद द्वितीय,मुस्कान टोडरपुर तृतीय, मीटर दौड़ में अरबाज टोडरपुर प्रथम, अभिषेख भरखनी द्वितीय, कृष्णा शाहाबाद तृतीय, माला गूँथन सुनयना शाहाबाद प्रथम, पूनम भरखनी द्वितीय, सुनैना शाहाबाद तृतीय रहीं। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा, सन्तोष अग्निहोत्री महामन्त्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ हरदोई, रामगोपाल यादव प्रधानाध्यापक शाहाबाद, विशेष शिक्षक श्रीश चन्द्र पाण्डेय शाहबाद, अर्चना द्विवेदी टोडरपुर, राधा देवी पिहानी, ओंकार अवस्थी व नीलम सिंह भरखनी शिवम शुक्ला लेखाकार बीआरसी शाहाबाद ,दिव्यांशु शुक्ल ,आलोक सैनी, नितानशी, एवम दिव्यांग बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित रहे। विजयी बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार झा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुरस्कार वितरण किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User