भिंड से मुख्यमंत्री ने जारी की लाड़ली बहना योजना की किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं को ₹1835 करोड़
गुना (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भिंड जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की किश्त लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की गयीl इसमें एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1835 करोड़ रूपये अंतरित की गयी हैं।
जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाड़ली बहनों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लाईव संबोधन को देखा एवं सुना गया। इस दौरान गुना जिले की 02 लाख 26 हजार 846 लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से कुल 33,45,39,000/- (तैतीस करोड़ पैतालीस लाख उनतालीस हजार रूपये) की राशि अंतरित की गयी।
कार्यक्रम में जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दिनेश चंदेल, परियोजना अधिकारी गुना ग्रामीण श्रीमती दीपा शर्मा एवं परियोजना अधिकारी गुना शहर श्रीमती अरूणा पाण्डेय सहित लाड़ली बहनें उपस्थित थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)