सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य और ध्येय है भाजपा का : राजेंद्र राजपूत

Sunday, July 12, 2026 - 19:03
Updated: 2 months ago
0
सर्वांगीण विकास ही लक्ष्य और ध्येय है भाजपा का : राजेंद्र राजपूत

देश के नागरिकों का सर्वांगीण विकास करना ही मुख्य लक्ष्य और ध्येय है भारतीय जनता पार्टी का,चाहे वो भाजपा द्वारा शासित राज्यों की सरकारों द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की या फिर केंद्र सरकार की नीतियों की बात हो।

विकसित भारत 2047 का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक सहभागिता से ही साकार होगा। जनभागीदारी, सुशासन, नवाचार और आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ हम सभी मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।

ये बात पार्टी के जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत ने गुना में आयोजित जिला कार्यकारी मासिक बैठक के दौरान उपस्थित जिला पदाधिकारियों ,मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को सम्बोधित करते हुए कही ।उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए हमें बूथ एवं शक्ति केंद्र को मजबूत करना होगा तभी हम ज़्यादा से ज़्यादा लोगों के बीच पहुंचकर अपने विचार को मजबूती से स्थापित कर पाएंगे ।

*कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए जिला संगठन की सरहाना की*

बैठक के दौरान जिला प्रभारी राजेंद्र राजपूत ने प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए भाजपा जिला संगठन की सराहना करते हुए कहा कि गुना का नाम प्रदेश में टॉप पाँच जिलों में शुमार किया जाता है जो बेहद सराहनीय है ।उन्होंने पिछले माह पार्टी द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रमों की मंडल स्तर पर समीक्षा करते हुए मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों से संवाद किया ।

जिला बैठक का संचालन महामंत्री संतोष धाकड़ एवं आभार जिला महामंत्री रविन्द्र रघुवंशी टिल्लू ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री चंद्र प्रकाश अहिरवार भी मंचासीन रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User