सक्षम ने अपना स्थापना दिवस दिव्यांग मित्र सम्मान समारोह के रूप में बड़े ही धूम-धाम से मनाया
गुना (आरएनआई) दिव्यांग हितार्थ राष्ट्रीय संस्था सक्षम द्वारा अपना 18वां स्थापना दिवस सरस्वती शिशु मंदिर महावीर पुरा गुना में मनाया गया यह स्थापना दिवस दिव्यांग मित्र सम्मान समारोह के रूप में मनाया गया जिसके *मुख्य अतिथि डॉ अजय खेमरिया आयुक्त दिव्यांगजन मध्यप्रदेश* विशिष्ट अतिथि गुना संयुक्त कलेक्टर संजीव खेमरिया जी,श्री राजेंद्र गुरू जी, श्री अशोक शर्मा सांसद प्रतिनिधि, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग रहे अध्यक्षता विभाग संघ चालक श्री अशोक कुशवाहा जी ने की तथा मुख्य वक्ता सक्षम के प्रांत सचिव श्री दिनेश शर्मा जी रहे । जिसमें दिव्यांग मित्र तथा दिव्यांग क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्ति एवं संस्थाओं सहित प्रतिभाशाली दिव्यांगों का सम्मान किया गया । दिव्यांग आयुक्त डॉ अजय खेमरिया ने कहा मध्य प्रदेश के दिव्यांग विदेशों में तक भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं उनसे अन्य दिव्यांगों को भी प्रेरणा लेना चाहिए । साथ ही बताया कि दिव्यांग जनों को कोई भी समस्या आए तो मुझे आवेदन भेजें में उनका त्वरित निराकरण करूंगा साथ ही मध्य प्रदेश में निर्मित होने जा रही दिव्यांग नीति के लिए भी दिव्यांग जनों से सुझाव मांगे कई दिव्यांगजनों ने आयुक्त महोदय से प्रश्न किए जिनमें बड़े ही शालीनता से उत्तर दिए । कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्री दिनेश जी शर्मा ने सक्षम की विस्तृत जानकारी से सभी को अवगत कराया। विशेष अतिथि श्रीमान संजीव खेमरिया संयुक्त कलेक्टर गुना ने भी कहा कि दिव्यांग जनों में आत्म शक्ति बहुत होती है उन्हें अपने समर्थ अनुसार कार्य करते रहना चाहिए । सांसद प्रतिनिधि श्री अशोक शर्मा एवं मां हॉस्पिटल के संचालक श्री राजेंद्र गुरु जी ने भी दिव्यांगजनों को संबोधित किया और हर प्रकार से दिव्यांगों को सहायता करने का आश्वासन दिया । प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपाल सक्सेना ने गुना में सक्षम की विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन प्रांतीय सह सचिव देवेंद्र सिंह धाकड़ ने किया, स्वागत भाषण डॉ रामवीर सिंह रघुवंशी जिला अध्यक्ष सक्षम ने दिया तथा थैलीसीमिया एवं मानसिक दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। आभार सक्षम के जिला सचिव नारायण प्रसाद सोनी ने व्यक्त किया । अतिथियों का स्वागत प्रांतीय क्रीडा आयाम प्रमुख दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र भदौरिया,श्रीमती अनुसुइया रघुवंशी, विजय मीना, मुरारी भार्गव, देशराज सिंह राजपूत , संजीव जैन ने किया इस कार्यक्रम में मन स्कूल के विद्यार्थियों का भी सम्मान किया गया जिसमें डायरेक्टर संगीता भाटी एवं प्राचार्य संध्या श्रीवास्तव सम्मिलित रहीं साथ ही संपूर्ण गुना जिले से दिव्यांग जन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)