भारत रत्न डॉ अंबेडकर जी के व्यक्तित्व पर जिला संगोष्ठी हुई संपन्न, पहलगाम में 26 मृतकों को मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

बाबा साहब ने दलितों और वंचितों के सम्मान के लिए हमेशा काम किया : विजय दुवे कांग्रेस ने बाबा साहब आंबेडकर को संविधान सभा का प्रमुख नहीं बनने दिया - नरेंद्र बिरथरे। 

Friday, April 25, 2025 - 18:50
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के सपने को साकार होता हम सभी देख रहे हे। बाबा साहब ने दलितों और वंचितों के सम्मान के लिए हमेशा काम किया है। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी ने रेलवे में देश का सर्वोच्च्य अधिकारी सीएजी का चेयरमैन अनुसूचित जाति से बनाया। इसी के साथ ही देश का सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद को बनाया, ओर वर्तमान में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को बनाया ओर कांग्रेस ने बाबा साहब को अपमानित करने में कोई अवसर नहीं छोड़ा। कांग्रेश ने 1952 का चुनाव बाबा साहेब को हरवाया। जबकि बाबा साहब को भारत रत्न देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। बाबा साहब के नाम से पंच तीर्थों के निर्माण का काम भाजपा की सरकार ने मोदी जी के नेतृत्व में किया है। दुनिया में बाबा साहेब का नाम रोशन कर रही हे तो मोदी जी की भाजपा सरकार कर रही हे उक्त बात ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी विजय दुवे ने शुक्रवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित अंबेडकर जी के सम्मान में रखी गई संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही। भारतीय जनता पार्टी जिला गुना द्वारा शुक्रवार को निजी गार्डन गुना में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर जी के व्यतित्व, कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर आयोजित संगोष्ठी संपन्न हुई।

जिसमें मुख्य वक्ता ग्वालियर चंबल संभाग प्रभारी विजय एवं पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र बिरथरे द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की  135 वीं जयंती के उपलक्ष्य में अंबेडकर जी के व्यतित्व, कृतित्व और राष्ट्रनिर्माण में उनके अमूल्य योगदान को लेकर आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी को संबोधित कर उन्होंने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। संभागीय प्रभारी श्री दुवे ने कहा कि बाबा साहब समान नागरिक संहिता के पक्ष में थे परंतु देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कारण हिंदू कोड बिल लागू नहीं होने दिया। नेहरू के कारण बाबा साहब ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। आज महू नागपुर लंदन दिल्ली और मुंबई को पंच तीर्थ से पहचान मिली है। कांग्रेस ने दिल्ली में बाबा साहब की अंत्येष्टि के लिए स्थान तक नहीं दिया।

वक्ता के रूप में उपस्थित नरेंद्र विरथरे ने कहा कि आज संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान संगोष्ठी में पधारे वरिष्ठ जन और मातृशक्ति का में अभिनंदन करता हुं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बाबा साहब के नाम पर घड़ियाली आसू बहाने का काम किया । कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब का अपमान किया है। संसद में भी बाबा साहब के नाम पर कांग्रेस घड़ियाली आंसू बहाती हैं। बाबा साहब ने भारत में रहने वाले हर वर्ग के लिए काम किया है।

 संगोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष, गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, पूर्व मंत्री गोपीलाल जाटव ने भी संबोधित कर भारत रत्न बाबा साहेब आंबेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नीरज निगम,  प्रदेश मंत्री सुनील मालवीय, वरिष्ठ नेता रमेश मालवीय, चंद्र प्रकाश अहिरवार, ओम प्रकाश नरबरिया, मातादीन जाटव, दयाराम बुनकर मंचासीन रहे।

अतिथियों ने सर्व प्रथम भारत माता एवं संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर जी, भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्जवलित कर संगोष्ठी का विधिवत शुभारंभ किया। संगोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह ने किया एवं आभार प्रदेश मंत्री सुनील मालवीय ने माना। संगोष्ठी के अंत में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार की शाम को हुए आंतकी हमले में धर्म पुछकर चुन चुन कर जिन 26 निर्दोष पर्यटकों की निर्दयी आतंकवादियों द्वारा की गई हत्या के विरोध में दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगोष्ठी में जिले भर से अनुसूचित वर्ग के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ओर मातृ शक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रही।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User