कैदियों ने हाईस्कूल-इंटर बोर्ड़ की परीक्षाओ में लहराया परचम

Friday, April 25, 2025 - 18:39
Updated: 2 years ago
0
कैदियों ने हाईस्कूल-इंटर बोर्ड़ की परीक्षाओ में लहराया परचम

मथुरा (आरएनआई) मन में लगन हो तो इंसान बड़े से बड़ा काम भी कर सकता है चाहे परिस्थितिया कैसी भी हो इस कथन को चरितार्थ किया है जिला कारागार में बंद 8 बंदियों ने जेल में रहते हुए अथक परिश्रम के 2025 की उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की इनमें से एक बंदी ने तो प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है।

जिला कारागार अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि जेल में बंद 8 बंदियों ने वर्ष 2025 की उत्तर प्रदेश हाई स्कूल इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित होने की इच्छा जाहिर की बंदियों की शिक्षा के प्रति रुचि को देखते हुए शिक्षा अध्यापक सुरेंद्र चौधरी ने पांच बंदियों को हाई स्कूल व तीन बंदियों को इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित कराया। कहते हैं शिक्षा किसी की मोहताज नहीं होती उसे कहीं से भी प्राप्त किया जा सकता है परीक्षा में बैठे आठो बंदी परीक्षा में पास हुए बंदी सुनील पुत्र एदल सिंह ने हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त की है वही मोहम्मद आबिद पुत्र जबर अहमद रतन सिंह पुत्र रोशन लाल श्याम सुंदर पुत्र ओमप्रकाश सुंदरलाल पुत्र रघुवीर सिंह ने हाई स्कूल में द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की है। इनके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में बंदी राम अवतार पुत्र दुर्गा प्रसाद राजकुमार पुत्र कुंवर पाल ने द्वितीय श्रेणी में परीक्षा पास की तथा हरवेश कुमार पुत्र मुख्तियार सिंह ने तृतीय श्रेणी में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User