गुना जिले के बीनागंज हास्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं में यह सब क्या चल रहा हैं? वीडियो वायरल

Friday, April 25, 2025 - 18:50
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) बीनागंज सरकारी हास्पिटल मे डिलेवरी वार्ड में नर्स ओर निजी स्टाफो की खूब चांदी कट रही है जिस पर ध्यान देने वाला कोई नही, जिसके चलते मरीज खूब लुटे जा रहे हैं,इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वायरल वीडियो ओर शिकायत के अनुसार अगर आपने नर्स या निजी स्टाफ को पेसे नही दिए तो आपको गंभीर बताकर गुना भी रेफर किया जा सकता है या अन्य प्रकार की कमी बताकर पल्ला झाड लेते है।

चर्चा हैं कि BMO साहब भी एसी भेस भूसा मे रहते है जिन्हें पहचानना  नामुमकिन है, की यही डाक्टर साहब है।

सूत्र बताते हैं कि आए दिन हास्पिटल मे समय से पहले ही ताले लगे रहते है जिनकी सुध कोई जिम्मेदार अधिकारी भी नही लेते हैं?

 पुर्व विधायक लक्षमण सिंह की विधायक निधी से पूर्व में अस्पताल में बडी बडी मशिने उपलब्ध कराई गई है लेकिन उनका अभी तक कोई इसेमाल नही हुआ,ऐसा लोग कहते हैं। मरीज जब एक्सरा करवाने जाते हैं तो एक्सरा फिल्म खत्म हो जाती हैं।
        
  जानकार बताते हैं कि सरकारी हास्पिटल को कुछ लोगों ने प्राइवेट हास्पिटल बना रखा है, पेसा देते ही सब उपलब्ध हो जाता है आखिर यह चल क्या रहा है?

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User