भाजपा संकल्प,सेवा और समर्पण के लिए प्रतिबद्ध-सिसोदिया, अंत्योदय से राष्ट्र निर्माण तक भाजपा का संकल्प-सिकरवार

Monday, December 29, 2025 - 18:31
Updated: 7 months ago
0
भाजपा संकल्प,सेवा और समर्पण के लिए प्रतिबद्ध-सिसोदिया, अंत्योदय से राष्ट्र निर्माण तक भाजपा का संकल्प-सिकरवार

गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय के मंत्र को आधार बनाकर योजनाएँ तैयार करती है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य करती है। जब योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राही तक पहुँचता है और उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है, तभी दीनदयाल जी का स्वप्न साकार होता है,ये बात भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने बमौरी विधानसभा के झागर मंडल के दो शक्ति केंद्रों की बूथ समितियों की बैठक के दौरान कही ।उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से समाज के हर वर्ग के लोगों को फायदा मिल रहा है फलस्वरूप आज पूरे देश के ज्यादातर हिस्से में भारतीय जनता पार्टी का शासन है ।

*भाजपा संकल्प,सेवा और समर्पण के लिए प्रतिबद्ध-सिसोदिया* 

पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं।उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा केवल वोट की राजनीति नहीं करती, बल्कि संकल्प, सेवा और समर्पण की राजनीति करती है ।

जिला मीडिया प्रभारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान भाजपा के झागर मंडल के मुरादपुर शक्ति केंद्र के साथ बूथ एवं एंदवाडा शक्ति केंद्र के आठ बूथों की कामकाजी बैठक ग्राम मुरादपुर एवं रत्नागिर में संपन्न हुई जिसमें भाजपा ज़िलाध्यक्ष सिकरवार जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी एवं उन्हें सफलता पूर्वक कार्यान्वयन सुनिश्चित करने को कहा है।बैठक में मंडल अध्यक्ष दीपक मीना,जिला उपाध्यक्ष सुशील दहिफले,इंद्र राज सिंह चौहान,हरिमोहन यादव,सरपंच राजधर सिंह यादव,देशराज यादव ,गोलू यादव,यशपाल सिंह चौहान इमलिया,उधम सिंह किरार आदि उपस्थित रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User