राघोगढ़ में कांग्रेसियों से बोले पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया "भाजपा में आ जाओ नहीं तो 2023 के बाद बुलडोजर तैयार है"

Friday, January 20, 2023 - 00:00
Updated: 4 years ago
0

गुना। राधौगढ़ नगरपालिका चुनाव के तहत अंतिम दिन बुधवार की शाम रुठियाई में मंत्री सिसोदिया ने कांग्रेसियो से कहा कि आप सब धीरे धीरे इधर भाजपा की ओर खिसक आयो, 2023 में मामा की सरकार बनेगी, मामा यानी कि शिवराज सिंह की सरकार और उनका बुलडोजर खड़ा रहेगा। वही इनके इस बयान से राधौगढ़ के कांग्रेसियो में गुस्सा बढ़ गया है। उनका कहना है कि मंत्री की धमकी उचित नही है,हम किसी भी बुलडोजर से नही डरने वाले नही हैं। हम इसकी शिकायत पुलिस में करेंगे। वही नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री में दम है तो जयवर्धन के खिलाफ चुनाव लड़ ले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User