भाजपा जिला बैठक में प्रशिक्षण वर्ग पर मंथन, बंगाल जीत पर नेतृत्व को धन्यवाद प्रस्ताव
गुना (आरएनआई) भारतीय जनता पार्टी की एक जिला कामकाजी बैठक आयोजित की गई जिसमें पार्टी द्वारा चलाया जा रहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर चर्चा की गई ।बैठक में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत,प्रशिक्षण प्रभारी उमेश सिंह रघुवंशी, ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार,विधायक पन्नालाल शाक्य ,तीनों महामंत्री रविन्द्र सिंह रघुवंशी,संतोष धाकड़ एवं चन्द्रप्रकाश अहिरवार मंचासीन रहे।
बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य, पदाधिकारी,जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं समस्त मोर्चा अध्यक्ष अपेक्षित रहे। जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह राजपूत ने बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल में पार्टी को मिली विजयश्री पर चुनावी प्रक्रिया में अपना योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को धन्यवाद एवं बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के प्रति बधाई एवं धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया ।जिलाध्यक्ष सिकरवार ने अपने संबोधन में कहा कि आज भाजपा देश के अस्सी प्रतिशत क्षेत्रफल में अपनी सरकार बनाने में सफल हुई है उसका पूरा श्रेय पार्टी के प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को जाता है ।पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को समय समय पर मिलने वाले प्रशिक्षण से ही उनके व्यक्तित्व का विकास होता है और उनमे नेतृत्व क्षमता बढ़ती है। जानकारी अनुसार 21_22 मई को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा जिसमें लगभग डेड सौ अपेक्षित कार्यकर्ता प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे ।वर्ग में कुल बारह सत्र आयोजित किए जाएंगे ।सभी सत्रों में वक्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा साथ ही आवास,भोजन,पार्किंग आदि अन्य व्यवस्थाओं के लिए दायित्व दिया गया है ।प्रशिक्षण वर्ग के लिए जिला टोली गठित की गई है जिसमें जिला महामंत्री रवींद्र सिंह रघुवंशी जिला संयोजक,शिवपाल परमार,कुसुमलता कुशवाह एवं सुशील दहिफले को टोली में सहसंयोजक नियुक्त किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



