भाजपा के संभावित उम्मीदवार ने किया शक्ति प्रदर्शन
शाहाबाद, हरदोई। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में शक्ति प्रदर्शन की होड़ लगी हुई है । अधिकांश लोगों ने होर्डिंग्स और फ्लेक्स लगाकर पूरे शहर को पाट दिया है और अपनी शक्ति प्रदर्शन का एहसास कराना प्रारंभ कर दिया है। भाजपा के युवा नेता एवं संभावित पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अरविंद गुप्ता गोपाल द्वारा आज सड़कों पर शक्ति प्रदर्शन किया गया। श्री गुप्ता ने हाईवे स्थित एक ढाबे के पास से विशाल बाइक रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में युवा दिखाई दिए। चार पहिया की खुली गाड़ी पर गोपाल गुप्ता लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे । इस दौरान गोपाल गुप्ता का जगह-जगह भव्य स्वागत भी किया गया। गुप्ता की यह बाइक रैली हाईवे से बस स्टैंड, ब्लाक चौराहा, मंडी समित होते हुए अल्लापुर तिराहा पहुंची। तत्पश्चात यह रैली नगर के प्रमुख मार्गो से भी गुजरी। गोपाल गुप्ता का का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। रैली के दौरान समर्थक गोपाल गुप्ता जिंदाबाद , भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, रजनी तिवारी जिंदाबाद के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी में टिकट को लेकर रस्साकशी का खेल चल रहा है । इस दौरान गोपाल गुप्ता ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए मजबूती के साथ अपनी दावेदारी पेश की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

