भाकियू अराजनैतिक का धरना प्रदर्शन लगातार जारी, औद्योगिक इकाईयों से फैल रहे प्रदूषण समेत अन्य समस्याओं का हो रहा विरोध

Friday, November 21, 2025 - 21:25
Updated: 11 months ago
0
भाकियू अराजनैतिक का धरना प्रदर्शन लगातार जारी, औद्योगिक इकाईयों से फैल रहे प्रदूषण समेत अन्य समस्याओं का हो रहा विरोध

फतेहपुर (आरएनआई) चैडगरा ओवरब्रिज के नीचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। किसान औद्योगिक इकाइयों से फैल रहे प्रदूषण और अन्य समस्याओं को लेकर विरोध कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष सुधीर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने बताया कि चैड़गरा क्षेत्र की विभिन्न फैक्ट्रियों द्वारा रासायनिक औद्योगिक कचरा और जहरीला धुआं छोड़ा जा रहा है, जिससे गंभीर बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कचरा डालने पर रोक नहीं लगाई गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक नई रणनीति तैयार की है। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते हैं, तो 25 नवंबर को आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इस दिन भेड़, सूअर और बकरियों को लेकर तहसील तक मार्च किया जाएगा। भाकियू के प्रचार मंत्री सुखीराम ने बताया कि फैक्ट्रियां औद्योगिक कचरे को नालों में बहा रही हैं, जिससे बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैल रहा है। किसानों ने डीएपी खाद की अनुपलब्धता और अन्ना मवेशियों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने जैसी समस्याओं पर भी आक्रोश व्यक्त किया। भाकियू नेता और पूर्व प्रधान रज्जन पांडेय ने कहा कि कई नेता किसानों के हित की बात करते हैं, लेकिन इस धरने में फैक्ट्रियों के प्रदूषण की समस्या का समाधान करने पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस मौके पर रज्जन सिंह, उमेश निषाद, पिंटू निषाद, हरिराम यादव, कल्लू मास्टर, कामता सिंह, राकेश सिंह, रामाधार सिंह, अभय, रामबरन सिंह, राजू, शिवप्रसाद, त्रिभुवन सिंह, कुलदीप, प्रेम यादव और राजू उर्फ बवंडर सहित कई किसान पदाधिकारी और नेता उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User