एसपी ने पुलिस कार्यालय के प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण, अभिलेखों के डिजिटाइलेशन समेत पारदर्शिता पर दिया विशेष बल

Friday, November 21, 2025 - 21:27
Updated: 11 months ago
0
एसपी ने पुलिस कार्यालय के प्रकोष्ठों का किया निरीक्षण, अभिलेखों के डिजिटाइलेशन समेत पारदर्शिता पर दिया विशेष बल

फतेहपुर (आरएनआई) पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित पुलिस कार्यालय के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत प्रकोष्ठ का त्रैमासिक, विशेष जाँच प्रकोष्ठ का निरीक्षण व डीसीआरबी (जिला अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने सभी प्रकोष्ठों में लंबित शिकायतों, उनकी स्थिति, जाँच की गुणवत्ता तथा रिकॉर्ड रख-रखाव की बारीकी से जाँच की। साथ ही अभिलेखों के डिजिटलाइजेशन, समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता पर विशेष बल दिया। शिकायतों के शीघ्र एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुए श्री सिंह ने कहा कि जनता की शिकायतों का प्राथमिकता के साथ निपटारा पुलिस की सर्वाेच्च जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निरीक्षण से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होने की उम्मीद है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User