फतेहपुर में गंगा उत्सव का सफल आयोजन: छात्रों में पर्यावरण और नदी संरक्षण के प्रति जगाई गई जागरूकता

Nov 21, 2025 - 21:25
Nov 21, 2025 - 21:30
 0  108
फतेहपुर में गंगा उत्सव का सफल आयोजन: छात्रों में पर्यावरण और नदी संरक्षण के प्रति जगाई गई जागरूकता

फतेहपुर (आरएनआई) जिला गंगा समिति द्वारा सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों, पर्यावरण संरक्षण, नदियों के संरक्षण की गतिविधियो को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गंगा उत्सव का आयोजन किया गया। जनपद के छह ब्लाकों में जिसमें गंगा प्रवाहित होती है। विकास देवमई के उच्च प्राथमिक विद्यालय  छिवली, गलाथा, विकास खण्ड मलवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवराजपुर, अभयपुर, विकास खण्ड भिटौरा उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटौरा, कैडेपुर, विकास खण्ड तेलियानी के उच्च प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर गंग, आदमपुर, विकास खण्ड हथगाम के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमिलिहापाल, सुरजीपुर, विकास खण्ड ऐराया के उच्च प्राथमिक विद्यालय बूढनपुर, इजुरा खुर्द को चयनित कर पेंटिंग, रंगोली, स्लोगन लेखन, निबंध प्रतियोगिताओ का आयोजन छात्रों के साथ किया गया। आयोजन प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी वन एवं वन्य जीव प्रभाग, फतेहपुर द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओ के माध्यम से छात्रों में पर्यावरण संरक्षण, नदियों के संरक्षण, के प्रति जागरूकता एवं सृजनात्मक अभिरुचि विकसित की गई। प्रतियोगिता में प्रथम आए छात्रों को जिलाधिकारी द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों के संरक्षण के प्रति अपने उत्तरदायित्वों को पहचानना और संस्कृति प्रतिभाओं को दिखाया है जो बहुत महत्वपूर्ण है। भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम किए जाएं जिससे की भविष्य में आने वाली पीढ़ी अपनी जिम्मेदारियो को पहचान कर जोश उत्साह खुशी के साथ आगे बढ़े क्योंकि पर्यावरण संरक्षण, नदियों के संरक्षण बिना जनभागीदारी बहुत आवश्यक है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुनील कुमार, जिला विकास अधिकारी, डीएफओ डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, नामित सदस्य/संयोजक नमामि गंगे शैलेन्द्र शरन सिंपल, जिला परियोजना अधिकारी गंगा सुरक्षा समिति ज्ञान तिवारी, ईओ सहित सम्बंधित उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0