भरूच में बड़ा हादसा: दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो मजदूरों की मौत, 20 घायल
भरूच (आरएनआई) गुजरात के भरूच जिले में बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया। जिले की एक दवा निर्माण फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद आग लग गई, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरातफरी मच गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 कर्मी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बॉयलर में अचानक दबाव बढ़ने से यह विस्फोट हुआ, जिससे फैक्ट्री के कई हिस्सों में आग फैल गई। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और आवश्यक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



