‘टैक्स सिस्टम से आपको कंट्रोल किया जाता है’: एलन मस्क का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र

Nov 12, 2025 - 16:05
 0  54
‘टैक्स सिस्टम से आपको कंट्रोल किया जाता है’: एलन मस्क का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र

वॉशिंगटन (आरएनआई)। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शुमार एलन मस्क का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मौजूदा टैक्स सिस्टम (कर व्यवस्था) पर तीखी टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को कई देशों के सोशल मीडिया यूजर्स ने साझा किया है और इस पर बहस छिड़ गई है।

ब्रिटेन के मानवाधिकार कार्यकर्ता जिम फर्ग्युसन ने भी इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “एलन मस्क ने आधुनिक गुलामी को एक वाक्य में समझा दिया है। आप काम करते हैं तो टैक्स देना पड़ता है, कुछ खरीदते हैं तो भी टैक्स देना पड़ता है, और अगर आपके पास संपत्ति है तो उस पर भी टैक्स देना पड़ता है।”

फर्ग्युसन ने आगे लिखा, “यह एक ऐसा चक्र है जो आपको कंट्रोल करने के लिए बनाया गया है। सरकार आपके पैसे को उन चीजों पर खर्च करती है जिनसे आप सहमत भी नहीं होते। हर वेतन, हर खर्च और हर संपत्ति नौकरशाही की परतों में फंस जाती है, और आखिर में आपके पास बचता है — आपकी कमाई का बस एक छोटा हिस्सा, जिसके बदले आपको मिलता है ‘आजादी’ का झूठा अहसास।”

उन्होंने कहा कि असली समस्या टैक्स देने में नहीं है, बल्कि इस सिस्टम के ‘हथियार बन जाने’ में है। फर्ग्युसन के मुताबिक, टैक्स सिस्टम का इस्तेमाल “अंतहीन युद्धों को फंड करने और गैरजरूरी प्रोजेक्ट चलाने” में किया जा रहा है, जबकि आम नागरिकों को यह भ्रम दिया जाता है कि यह सब जनसेवा के नाम पर किया जा रहा है।

फर्ग्युसन ने लिखा, “अब इस चक्र को तोड़ने का समय आ गया है। सरकार लोगों के लिए नहीं, बल्कि लोगों के पैसों से चलती है — और अब लोग इसे समझने लगे हैं।”

एलन मस्क के इस वीडियो पर दुनियाभर में लाखों व्यूज़ और प्रतिक्रियाएं आ चुकी हैं। कुछ लोगों ने इसे “कठोर सच्चाई” कहा है, तो कुछ ने मस्क की आलोचना करते हुए कहा कि एक अरबपति को टैक्स सिस्टम पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.