भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में संगोष्ठी एवं सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित

Friday, November 15, 2024 - 18:02
Updated: 2 years ago
0
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय में संगोष्ठी एवं सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित

गुना (आरएनआई) क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय गुना के  संस्थापक कुलगुरु प्रो. (डॉ.) किशन यादव के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव प्रो.आर.के.वर्मा के निर्देशन में भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कैलाश धाकड, वरिष्ठ पार्षद, नगरपालिका गुना एवं विशिष्ट अतिथि जगवीर सिंह चौहान गुना के उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित  एवं भगवान बिरसा मुण्डा के छायाचित्र का तिलक पूजन करके किया गया। मंचासीन अतिथियों का सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं भगवान बिरसा मुण्डा के छायाचिन्त्र का तिलक पूजन करके किया गया। स्वागत पुष्प गुच्छ से करने के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री डॉ. गोहन यादव की उपस्थिति में शहडोल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विश्वविद्यालय में प्रसारित हुआ। प्रसारण के बाद कार्यक्रम को दिशा देते हुए मुख्य अतिथि कैलाश धाकड, वरिष्ठ पार्षद, नगरपालिका गुना ने अपने उदबोधन में कहा कि "वीर सपूत बिरसा क्रांति आंदोलन की एक मशाल प्रतीक रहें। बिरसा आदिवासियों के साथ हो रहे छुआ-छूत, शोषण, मंदिरों में पूजा से वंचित, बलि प्रथा आदि का विरोध करके मानवता को साबित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया।" विशिष्ट अतिथि जगवीर सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सकतपुर, गुना ने अपने शब्द सुमन अर्पित करते हुए कहा कि "वीर बिरसा मुण्डा एक क्रांतिकारी के रूप में प्रसिद्ध हैं, जिन्होंने संघर्ष की पराकाष्ठा तक अंग्रेजों से लोहा लिया। जनजातीय समाज को संगठित होकर देश के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी।" इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के माननीय कुलसचिव प्रो आर.के. वर्मा ने कहा कि "समाज के महानायक क्रांतिकारी वीर बिरसा मुण्डा जल, जंगल और जमीन के संरक्षक एवं संवर्धक रहे हैं। उन्होंने स्वराज्य की लड़ाई लड़ी एवं अपनी पीड़ित समाज के लोगों को जागरुक किया।" डॉ.शकुन्तला प्रजागति, सहायक राध्यापक हिन्दी ने अदिवासी जनजातीय के प्रकाश पुंज बिरसा मुण्डा के जीवन चरित एवं संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेन्द्र भड़ेरिया, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ललित नामदेव के द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव गजेन्द्र गौर्य, समस्त शैक्षणिक अधिकारी, अशैक्षणिक कर्मचारी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User