ब्लाइंड मर्डर केस का दमोह पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Apr 8, 2024 - 21:30
Apr 8, 2024 - 21:30
 0  2k
ब्लाइंड मर्डर केस का दमोह पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दमोह (आरएनआई) दमोह जिले के बालाकोट में बीते 7 और 8 मार्च की दरम्यानी रात हुए एक अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले गाँव के ही पाँच लोग थे। जिनमें से चार को पुलिस ने धर दबोचा है। जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

बीते 8 मार्च की सुबह देहात थानां के बालाकोट में 52 साल के दामोदर बंसल नाम के शख्स का शव उसके घर मे मिला था, घर का सामान बिखरा पड़ा था और शव के हाँथ पैर बंधे हुये थे। घटना स्थल को देखने के बाद साफ हो गया कि लूट के इरादे से ये हत्या हुई है लेकिन किसने इस वारदात को अंजाम दिया ये बड़ा सवाल था।

एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने आज खुलासा करते हुए बताया कि गावँ के ही पांच लोगों ने मिलकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया था, मृतक दामोदर ने कुछ दिन पहले ही मवेशी बेंचे थे जिनके पेसो की जानकारी उसके एक करीबी को थी और इन्ही पेसो को लूटने की नियत से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। लेकिन एसपी का दावा है कि जल्दी ही वो गिरफ्त में होगा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0