बिहार में स्नातक–शिक्षक एम एल सी चुनाव के लिए स्थायी वोटर आईडी जारी करने की मांग

Wednesday, February 11, 2026 - 15:15
Updated: 6 months ago
0
बिहार में स्नातक–शिक्षक एम एल सी चुनाव के लिए स्थायी वोटर आईडी जारी करने की मांग

समस्तीपुर (आरएनआई) समाजसेवी एवं पेशे से पत्रकार आर.के.राय ने चुनाव आयोग से बिहार में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र एम एल सी चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनाने के लिए स्थायी वोटर आईडी जारी करने की मांग की है।

श्री राय ने मुख्य चुनाव आयुक्त, बिहार निर्वाचन पदाधिकारी, पटना एवं निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी, दरभंगा स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-सह- आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा को ईमेल भेज कर यह आग्रह किया गया है।

उन्होंने कहा है,कि जिस प्रकार आम चुनावों में मतदाताओं को स्थायी पहचान पत्र जारी किया जाता है, उसी तरह स्नातक एवं शिक्षक एम एल सी चुनाव के लिए भी स्थायी मतदाता पहचान पत्र जारी किया जाए।उनका कहना है,कि प्रत्येक चुनाव के समय नया मतदाता सूची (एमएलसी) तैयार करना न केवल सरकारी धन की बर्बादी है, बल्कि इससे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर भी प्रश्नचिह्न लगते हैं। 

श्री राय का कहना है कि इस प्रक्रिया के दौरान कई बार प्रलोभन देकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की शिकायतें सामने आती हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की विश्वसनीयता प्रभावित होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User