बाबा साहेब ने दिया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान - कांग्रेस

खरीद फरोख्त की परंपरा शुरू कर भाजपा ने की संविधान से छेड़छाड़

Friday, April 14, 2023 - 19:15
Updated: 4 years ago
0
बाबा साहेब ने दिया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान - कांग्रेस
बाबा साहेब ने दिया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान - कांग्रेस

गुना। भारतीय संविधान निर्माता और देश के पहले कानून मंत्री डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने उत्साह के साथ मनाई और उनके द्वारा लिखे गए संविधान का अक्षरश: पालन करने का संकल्प लिया गया।
 जिला कांग्रेस, महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस सहित पार्टी के सभी अनुसांगिक संगठन सबसे पहले गुना मुख्यालय स्थित डॉ. अम्बेडकर भवन परिसर पहुंचे। यहां बाबा साहब को पुष्प और श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर जिक्र किया है कि भाजपा द्वारा खरीद-फरोख्त की परम्परा शुरु कर संविधान की मूल भावना को ठेस पहुंचाई जाएगी, कांग्रेस संविधान विरोधी गतिविधियों के खिलाफ संघर्ष करेगी और संविधान को अक्षुण्ण बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ शहर अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय, सुमेर सिंह गढ़ा, जिला संगठन मंत्री विश्वनाथ तिवारी, रजनीश शर्मा, शेखर वशिष्ठ, राजेन्द्र तिवारी, सीमा यादव, हर्ष मेर, ओपी त्रिपाठी ने बाबा साहब अम्बेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके बताए मार्ग पर चलने का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आव्हान किया गया। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक बाबा साहब ने देश की एकता और अखण्डता को बरकरार रखते हुए गरीब की हित व न्याय करने वाला संविधान देश को सौंपा है, कांग्रेस ऐसे संविधान की हमेशा रक्षा करती रहेगी। इसके बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी म्याना ने धमनार में भी बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया। वहीं मूंदोल में भी कांग्रेसजनों की मौजूदगी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User