बागेश्वरधाम में 2 लोगों की संदिग्ध मौत, जिला अस्पताल लाए गए शव

Saturday, February 14, 2026 - 20:07
Updated: 7 months ago
0
बागेश्वरधाम में 2 लोगों की संदिग्ध मौत, जिला अस्पताल लाए गए शव

छतरपुर (आरएनआई)मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बागेश्वरधाम में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों के शवों को धाम से जिला अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

मृतकों की पहचान

वे धाम के किस स्थान पर थे और किन परिस्थितियों में उनकी मौत हुई? इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। धाम प्रबंधन से लेकर संबंधित अधिकारियों तक कोई भी इस मामले पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सूत्रों के अनुसार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी बताई जा रही है, हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी ने घटना की पुष्टि या कारणों को लेकर स्पष्ट बयान नहीं दिया है।

CMHO बचते नजर आये, दिया मीटिंग का हवाला

मामले में जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. गुप्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वे एक आवश्यक बैठक में व्यस्त हैं और इस विषय में फिलहाल कुछ नहीं बता सकते।

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर चुप्पी बनी हुई है। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User