बांके बिहारी कॉरिडोर का बृजवासियों ने किया विरोध

मथुरा में आंदोलनकारियों ने श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाये जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यहां कॉरिडोर की जरूरत नहीं है। हम मर जाएंगे लेकिन कॉरिडोर नहीं बनने देंगे।

Saturday, February 4, 2023 - 23:30
0
बांके बिहारी कॉरिडोर का बृजवासियों ने किया विरोध
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के गेट पर नारेबाजी करते आंदोलनकारी

वृंदावन (मथुरा), 4 फरवरी 2023, (आरएनआई)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला के वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनाया जाना प्रस्तावित है। स्थानीय लोग लगातार कॉरिडोर बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। मंदिरों के पुजारी, सेवायत, व्यापारी, स्थानीय लोग लगातार भ्रमण कर लोगों का समर्थन मांग रहे हैं। उनकी मांग है कि यह कॉरिडोर नगर के बाहर बनाया जाए।

इसी कड़ी में शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। वह बांके बिहारी मंदिर के गेट पर पहुंचे। यहां शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आंदोलनकारियों ने बिहारीजी से गुहार लगाते हुए कहा कि रक्षा करो। इस कॉरिडोर के बनने से वृंदावन का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के बनने से वृंदावन का एक मंदिर, अन्य मंदिरों से अलग हो जाएगा। इसे बनने से रोकिए। आंदोलन में शामिल लोगों ने कहा कि हम मर जाएंगे लेकिन कॉरिडोर नहीं बनने देंगे। बिहारीजी मंदिर परिसर में ही हजारों गज जमीन खाली पड़ी हुई है। यहां कॉरिडोर की जरूरत नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User