बांकेबिहारी मंदिर में जूते पहनकर घुसा पुलिसकर्मी, वायरल फोटो से मचा बवाल; सेवायतों ने की कार्रवाई की मांग

Wednesday, July 29, 2026 - 22:32
0
बांकेबिहारी मंदिर में जूते पहनकर घुसा पुलिसकर्मी, वायरल फोटो से मचा बवाल; सेवायतों ने की कार्रवाई की मांग

मथुरा के वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में एक पुलिसकर्मी के जूते पहनकर प्रवेश करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में उप निरीक्षक मंदिर परिसर के भीतर जूते पहने दिखाई दे रहे हैं, जिससे सेवायतों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

वायरल तस्वीर में उप निरीक्षक हाथ में पॉलीथिन लिए जगमोहन के पास खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद श्रद्धालु नंगे पैर दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं कि कड़ी निगरानी के बावजूद पुलिसकर्मी जूते पहनकर मंदिर के भीतर कैसे पहुंच गया।

सेवायतों ने इसे मंदिर की परंपरा और सनातन मर्यादा का उल्लंघन बताया है। सेवायत परिवार की नीलम गोस्वामी ने कहा कि यह आस्था और धार्मिक परंपराओं पर आघात है। वहीं सेवायत सदस्य गोपेश गोस्वामी ने बताया कि मामले को हाईपावर्ड कमेटी के समक्ष उठाया गया है और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी मंदिर परिसर में जूते पहनकर प्रवेश और अन्य सुरक्षा चूक की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसके बाद एक बार फिर मंदिर की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User