बस में छूटा 12,000 रुपये से भरा पर्स खोजा, फरियादिया के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Sunday, April 26, 2026 - 13:41
Updated: 6 months ago
0
बस में छूटा 12,000 रुपये से भरा पर्स खोजा, फरियादिया के चेहरे पर लौटी मुस्कान

गुना (आरएनआई) जिला पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक महिला यात्री का कीमती सामान सुरक्षित वापस लौटाया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम की टीम ने महज कुछ ही घंटों में बस में छूटे नगदी से भरे पर्स को खोज निकाला।

शिवपुरी की महिला का बस में रह गया था पर्स
फरियादिया सुनीता लोधी, निवासी हड्डी मील (शिवपुरी), शिवपुरी से बस द्वारा गुना आ रही थीं। यात्रा के दौरान जल्दबाजी में उनका पर्स बस में ही छूट गया। सुनीता ने सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम पहुँचकर प्रभारी निरीक्षक विकास उपाध्याय को घटना की जानकारी दी और बताया कि उनके पर्स में करीब 12,000 रुपये नगद रखे हुए थे।

तीसरी आँख (CCTV) ने की मदद
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही शुरू की। कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों को खंगाला गया और संबंधित बस को चिन्हित किया गया। पुलिस ने तुरंत बस चालक से संपर्क साधा और पर्स के बारे में पूछताछ की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User