बमोरी: जमीन विवाद में संघर्ष, गजानंद सहरिया की मौत; आर्थिक सहायता की मांग लेकर सहरिया समुदाय ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Saturday, July 13, 2024 - 22:33
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) बमोरी क्षेत्र के ग्राम बिश्नवाड़ा के मजरा टोला ग्राम आंकवारी में जमीन को लेकर संघर्ष में 8 लोग घायल हुए,जिसमे गजानंद सहरिया की मौत होने के वाद आज दर्जनों महिला और पुरुष सहरियां एकत्र होकर आर्थिक सहायता की मांग को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे।

शनिवार छुट्टी का दिन होने के चलते कलेक्टर के न मिलने पर ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया हैं की गजानंद गरीब और निर्धन था जो अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत इलाज के दौरान भोपाल में होने से परिवार व छोटे छोटे बच्चो की भूखो मरने की नौबत आ गई हैं। अतः परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User