बद्रीनाथ धाम के आकार का बनेगा विशाल पंडाल, श्री रामलीला कमेटी की बैठक में बांटी गई जिम्मेदारियां

Monday, September 22, 2025 - 20:53
Updated: 1 year ago
0
बद्रीनाथ धाम के आकार का बनेगा विशाल पंडाल, श्री रामलीला कमेटी की बैठक में बांटी गई जिम्मेदारियां

बिंदकी, फतेहपुर (आरएनआई) श्री रामलीला कमेटी की एक बैठक हुई जिसमें मौजूद लोगों को बिंदकी दशहरा महोत्सव को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई। कहा गया कि जो भी जिम्मेदारी मिली है उसका ठीक से निर्वहन करने का काम करें। बताया गया कि इस बार श्री हनुमान मंदिर के दरबार में विशाल पंडाल श्री बद्रीनाथ धाम के आकार का बनेगा।

नगर के श्री रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान मंदिर में श्री रामलीला कमेटी बड़की की बैठक मेला कमेटी के अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार उर्फ प्रमोद सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मौजूद लोगों को जिम्मेदारी दी गई। कहा गया कि दशहरा महोत्सव प्रारंभ होने का समय बहुत कम रह गया है इसलिए सभी लोग तत्परता से काम करते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाने का काम करें। स्वरूप बनाने वाले लोगों को भी उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। बताते चलें कि 30 सितंबर शाम सात बजे श्री गणेश वंदना एवं गंगा आरती से दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। एक अक्टूबर को चक्रव्यूह एवं रामायण नाटक होगा। दो अक्टूबर को श्री रामलीला मैदान में विशाल मेला लगेगा इसके अलावा शाम को श्री श्याम महोत्सव एवं प्रभु श्रीराम तथा अहंकारी रावण के बीच युद्ध होगा जिसमें प्रभु राम के द्वारा अहंकारी रावण का वध किया जाएगा। इस मौके पर जिले के अधिकारी व कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। तीन अक्टूबर को बृज की होली एवं डांडिया नाइट का कार्यक्रम होगा। चार अक्टूबर को राजस्थानी फोक डांस होगा। इस मौके पर संरक्षक मंडल के नरेंद्र गुप्ता, अनिल गुप्ता चार्ली, गोपाल जी गुप्ता, सुनील गुप्ता, बाबा अशोक गुप्ता कोल डिपो, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम ओमर, महामंत्री दिनेश मिश्रा, प्रतीक शुक्ला, गुलशन गुप्ता, मंत्री आशीष तिवारी, प्रेम तिवारी, सजल शर्मा, रजत अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, रामकुमार गुप्ता, ठेकेदार आशीष गुप्ता, पप्पू तिवारी, अभिषेक मिश्रा, उदय साहू, उत्कर्ष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User