बंगाल चुनाव: पहले चरण में 7 संवेदनशील जिले, केंद्रीय बलों के साथ 2193 QRT तैनात; हर गतिविधि पर कड़ी नजर
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होने जा रही है, जिसमें 152 सीटों पर मतदान होगा। मतदान से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए राज्य के 16 जिलों में से 7 जिलों को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया है।
इन संवेदनशील जिलों में मालदा, मुर्शिदाबाद, उत्तर दिनाजपुर, कूच बिहार, बीरभूम, पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान शामिल हैं। पिछले 15 वर्षों के चुनावी हिंसा के रिकॉर्ड और संवेदनशील बूथों के आधार पर इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है।
हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है। साथ ही 2,193 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को सक्रिय किया गया है, ताकि किसी भी उपद्रव या गड़बड़ी पर तुरंत काबू पाया जा सके। खासतौर पर मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा 219 QRT तैनात किए गए हैं, जिसे पहले भी चुनावी हिंसा प्रभावित क्षेत्र माना जाता रहा है।
मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए दो स्तर की जांच व्यवस्था लागू की गई है। पहले चरण में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवान मतदाताओं की जांच करेंगे, इसके बाद बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा दूसरी जांच की जाएगी, तभी मतदाता मतदान कर सकेंगे।
निर्वाचन आयोग ने साफ चेतावनी दी है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)