बंगाल चुनाव में नया गठबंधन: ओवैसी-हुमायूं कबीर साथ आए, बोले- शोषण के खिलाफ देंगे विकल्प

Wednesday, March 25, 2026 - 11:48
0
बंगाल चुनाव में नया गठबंधन: ओवैसी-हुमायूं कबीर साथ आए, बोले- शोषण के खिलाफ देंगे विकल्प

कोलकाता (आरएनआई)। पश्चिम बंगाल में आगामी चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को हुमायूं कबीर की पार्टी ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ के साथ गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। इस मौके पर ओवैसी ने दावा किया कि बंगाल की जनता मौजूदा हालात से घुटन महसूस कर रही है और उनकी पार्टी एक नया राजनीतिक विकल्प देने के लिए मैदान में उतरी है।

कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओवैसी ने कहा कि राज्य में अल्पसंख्यकों का विकास एक अहम मुद्दा है, खासकर तब जब चुनाव नजदीक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कमजोर वर्गों का लगातार शोषण हो रहा है और इसे रोकने के लिए एआईएमआईएम और आम जनता उन्नयन पार्टी मिलकर काम करेंगी।

ओवैसी ने कहा कि यह गठबंधन सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का प्रयास है। उन्होंने भरोसा जताया कि यह गठजोड़ बंगाल की जनता, खासकर वंचित और कमजोर तबकों को एक मजबूत विकल्प देगा और उनके अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा देगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User